विराट ने अपनी शर्टलेस फोटो की पोस्ट, हुए ट्रोल
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे लेकर फैन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और पूछ रहे है की ऐसा इसलिए तो नहीं हुआ की नैय मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया हो। विराट ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'जब तक हम खुद को अंदर से झांककर देखते हैं, हमें बाहर कुछ देखने की जरूरत नहीं होती।' भारत में हाल में ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए जुर्माना राशि काफी बढ़ा दी गई है, जिसके बाद से चालान को लेकर कई तरह के मिम्स वायरल हो रहे हैं।

इस फोटो में अनुष्का शर्मा को विराट के साथ दिखाया गया है, देखने से ऐसा लगता है की दोनो एक दूसरे को ढाढस बंधा रहे हो कि जो होना था हो गया।
इस फोटो में अनुष्का शर्मा ट्रैफिक पुलिस के चालान करने के बाद विराट की हालत पर आंसू बहती हुई नज़र आ रही है। रियली फनी!
इसमें ऐसा दिखाया गया है कि विराट वर्ल्ड कप की जीत की खुशी में पूरी रफ़्तार से बाइक चला रहे थे तभी ट्रैफिक पुलिस उन्हें रोक लेती है और उनका चालान काट देती है। जिसके बाद उनका ऐसा हाल हो गया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते है फिर चाहे वह कैसी भी खबर हो। उनका यही अंदाज़ लोगो को पसंद भी अत है और लोग अपनी बात को उनकी ज़रिये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से रख देते है।



