पहले पिंक बॉल टेस्ट में टीम इंडिया की निगाहें क्लीन स्वीप पर
टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ (India vs Bangladesh) पहले ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच को जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी | लेकिन दोनों ही टीमें का यह पहला पिंक बॉल टेस्ट होने से इस मैच में रोमांच और अनिश्चितता दोनों बढ़ गई हैं | दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की टीम टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने के बाद से अब तक सभी छह मैच जीत चुकी है | इसमें से वह वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज में क्लीन स्वीप कर चुकी है |
भारतीय टीम की नजरें अब इस सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर लगी हुई है और वह उस टीम के खिलाफ जो अफगानिस्तान से अपना पिछला सीरीज हार चुकी है | बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद से सौरभ गांगुली के इस काम को उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देख जा रहा है | गांगुली ने ही बांग्लादेश को दिन-रात टेस्ट मैच खेलने के लिए राजी करवाया है | मैच की शुरुआत से पहले आर्मी पैराट्रपर्स के जवान उड़कर ईडन गार्डन्स आएंगे और दोनों कप्तानों को पिंक बॉल सौपेंगे |

इसके बाद टॉस की जाएगी और फिर राजनीतिज्ञों, खेल दिग्गजों और खचाखच भरे दर्शकों की मौजूदगी में मैच की शुरूआत की जाएगी | दिन-रात टेस्ट में ढलती शाम के समय जब फ्लट लाइट चालू हो जाती हैं, उस समय बल्लेबाजों को आने वाली परेशानी को लेकर काफी चर्चा हुई थी | इस 'ट्विलाइट जोन' से सामंजस्य बैठाने को लेकर काफी चर्चा हुई है | भारत के कुछ खिलाड़ियों ने इस ट्विलाइट में गुलाबी गेंद को देखने में आने वाली समस्या के बारे में बातें कहीं थीं | ये खिलाड़ी दिन-रात प्रारूप में दलीप ट्रॉफी खेल चुके हैं | ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाला यह मैच एसजी गेंद से खेला जाएगा और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह किस तरह से बर्ताव करती है |





















