Kumbh 2019

मस्जिद में गोलीबारी से 27 लोगों की मौत

Medhaj News 15 Mar 19,15:26:00 World

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में अल-नूर और एक अन्य मस्जिद में शुक्रवार को गोलीबारी हो गई। हमला दोपहर की नमाज के बाद किया गया। स्थानीय मीडिया ने फिलहाल 27 लोगों के मारे जाने की बात कही है। पुलिस ने कहा कि हम स्थिति को संभालने में जुटे हैं लेकिन अभी भी खतरा बना हुआ है। हमलावर सक्रिय है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने गोलीबारी के चलते क्राइस्टचर्च के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।





ऑफिस, लाइब्रेरी और इमारतें भी बंद कर दी गई हैं। माइक ने लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर न निकलें और किसी व्यक्ति के संदिग्ध बर्ताव की सूचना दें। एक चश्मदीद ने बताया कि उसने गोलीबारी की आवाज सुनी। चार लोग जमीन पर गिरे हुए थे और हर तरफ खून बिखरा हुआ था। घटना के दौरान वहां बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मौजूूद थे | बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी तमीम इकबाल ने ट्वीट कर कहा - गोलीबारी में पूरी टीम बाल-बाल बच गई | बेहद डरावना अनुभव था | पास के इलाके में जलवायु परिवर्तन रैली के लिए लोग जुटने वाले थे। पुलिस ने कहा कि जब तक कहा न जाए, लोग किसी भी इलाके में न जाएं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?