Kumbh 2019

न्यूजीलैंड के इतिहास का सबसे काला दिन- PM जैसिंडा अर्डर्न

Medhaj News 15 Mar 19,16:25:26 World
pm_newsiland.jpg

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में स्थित 'अल नूर' और 'लिनवुड' मस्जिद पर हुई फायरिंग की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने निंदा की है | जैसिंडा अर्डर्न ने इस घटना को न्यूजीलैंड के इतिहास का सबसे काला दिन बताया | इस हमले में 9 लोगों के मारे जाने की खबर है | प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा - यह न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक है | यह हिंसा का एक भयावह कार्य था | पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया है, लेकिन मेरे पास अभी उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है | पुलिस ने एक बयान में कहा - हमलावर अभी भी वहां पर सक्रिय हैं, क्राइस्टचर्च के लोगों को घर में रहने को कहा गया है | पुलिस अपनी पूरी क्षमता के साथ जवाब दे रही है, लेकिन जोखिम बहुत अधिक है | पुलिस आयुक्त माइक बुश ने कहा कि इस गंभीर घटना के बाद से शहर के सभी स्कूलों को लॉकडाउन में रखा गया है | उन्होंने एक बयान में कहा -पुलिस ने सेंट्रल क्राइस्टचर्च में किसी भी संदिग्ध व्यवहार की रिपोर्ट करने का आग्रह किया है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?