POK को भारी नुकसान, 4 की मौत 76 से ज्यादा लोग घायल
पाकिस्तान द्वारा अवैध कब्जे वाला कश्मीर पाकिस्तान के अत्याचार से विलख ही रहा तभी कुदरत का कहर आ गया । 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से भारी नुकसान हुआ । कश्मीर के मीरपुर से पंद्रह किलोमीटर दूर जाल टन केंद्र रहा जो रावलपिंडी से 80 किलोमीटर दूर है। भूकंप के झटके उत्तर भारत मे और दिल्ली एन सी आर में भी आये है मगर नुकसान की खबर नही । भूकम्प भारतीय समयनुसार सांय 4 :31 पर आया । पाकिस्तान में काफी मकान गिर गये है सड़क धस गई है , टूट गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल 50 लोग घायल हुये है और उनको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कई गाड़ी टूट गई है और मंगला डैम को भी नुकसान पहुँचा है जिस कारण नहरों में ज्यादा पानी के कारण कई गांव चपेट में आ सकते है | पाकिस्तान में भूकंप से 4 लोगों की मौत हुई है, 76 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं |

रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई | अभी तक जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें गाड़ियां उलट गईं, सड़कें फट गईं हैं | भूकंप के बाद पाकिस्तान के मीरपुर में आपातकाल घोषित कर दिया है | पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और लाहोर समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए | इसके अलावा, मुल्तान, फैसलाबाद, तक्षशिला, में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए | मीरपुर में भूकंप से कई मकान जमीदोज हो गए हैं | सड़कें धंस गई हैं |
पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर बाजवा ने सेना को मदद के लिए कहा है, जहां भी लोग प्रभावित है, सेना के लोग खवातीन की मदद के लिए पहुंचे | जाटलन के पास पुलमंडा बाजार के पास एक पुल टूट गया है | यहां के दर्जनों गांव प्रभावित हुए है क्योंकि इस पुल से गांव में जाने का रास्ता जुड़ा है | भारत में सबसे ज्यादा प्रभाव जम्मू कश्मीर में देखने को मिला है | राजौरी, पूंछ जिले में भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए | हालांकि भारत में अभी तक जान-माल की कोई खबर नहीं है |


