अचानक लाइव रिपोर्टिंग कर रहे रिपोर्टर के पीछे एक सुअर पड़ गया
कभी-कभी लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जो दर्शकों के साथ-साथ स्टूडियो में मौजूद एंकर्स को भी हंसने पर मजबूर कर देती हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है ग्रीस में, जहां एक रिपोर्टर लाइव रिपोर्टिंग कर रहा था, लेकिन अचानक उसके पीछे एक सुअर पड़ गया। रिपोर्टर उस सुअर से पीछा छुड़ाने के लिए इधर से उधर चक्कर काटता रहा, लेकिन उसने उसका पीछा नहीं छोड़ा और रिपोर्टर को पीछे से धक्का देता रहा। लाइव रिपोर्टिंग के दौरान का यह नजारा ऐसा था, जिसे देखकर स्टूडियो में मौजूद एंकर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपोर्टर कैमरे के सामने कहता नजर आता है कि हमारे साथ एक समस्या हो गई है। यहां एक सूअर है जो हमारा पीछा नहीं छोड़ रहा है। मैं एक जगह खड़ा नहीं हो पा रहा हूं, क्योंकि यह मुझे काट रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इसे देखकर खुद को हंसने से नहीं रोक पा रहे हैं। 26 नवंबर को ट्विटर पर शेयर हुए इस वीडियो को अब तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि कई लोगों ने इसपर तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं।
Greek journo pestered by a pig while reporting on the recent floods in #Kinetta #Greece #tv #bloopers #ant1tv #Ant1news pic.twitter.com/vsLBdlWCMB
— Kostas Kallergis (@KallergisK) November 26, 2019









