प्रदुषण के खिलाफ एक नई जंग, जनता के लिए बना तोहफा!

मेधज न्यूज 21 Dec 16 , 06:01:36 India

इस जनवरी आम जनता को केजरीवाल सरकार ने बसों के कम किराये का तोहफा देने का निर्णय लिया है। बहरहाल, यह फैसला सर्दियों में बढ़ते प्रदुषण को कम करने व पब्लिक ट्रांस्पोर्ट को बढावा देने के लिये लिया गया है। जनवरी महीने के लिये डीटीसी और क्लस्टर बसों में किराया घटा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- नकद सैलरी पर लग सकती है रोक! लागू हो सकता है नया अध्यादेश... पढ़ें पूरी खबर

1 जनवरी से नॉन एसी बसों में 5 रुपये और एसी बसों में केवल 10 रुपये किराया लगेगा, व चाहे दिल्ली या उससे सटे इलाकों में कितनी ही दूरी का सफर क्यों न हो।

आपको बता दें, अभी नॉन एसी बसों में दूरी के हिसाब से 5, 10 और 15 रुपये किराया लगता है। एसी बसों में 10 से लेकर 25 रुपये तक किराया देना होता है। लेकिन जनवरी में लोगों को सिर्फ 5 व 10 रुपये ही किराया देना होगा। यह फैसला दिल्ली के अलावा नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद आदि जाने वाली डीटीसी बसों पर भी लागू होगा।

इसे भी पढ़ें- चंदे पर सवालः 20 हजार से ज्यादा चंदा पाने में #Bjp अव्वल! पार्टियों के चंदे में आई गिरावट

फिलहाल, यह स्कीम सिर्फ एक महीने के लिए लागू होगी, बाद में जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जा सकता है।

डीटीसी के एक अधिकारी के मुताबिक इस मुद्दे पर सरकार एक या दो दिन में निर्णय करके घोषणा करेगी। सरकार का यह कदम उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा एसी और नॉन एसी बसों का किराया कम करके सार्वजनिक परिवहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की मांग के बाद आया है। बस का नया किराया डीटीसी और क्लस्टर दोनों बसों पर लागू होगा।

बता दें, पेरिस में प्रदूषण कम करने के लिए हाल ही में सार्वजनिक परिवहनों को पूरी तरह से किराया मुफ्त कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- तमिलनाडुः मुख्य सचिव के घर इनकम टैक्स विभाग ने की छापेमारी

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व