Headline


लखनऊ : च्यूइंगम न खाने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Medhaj News 20 Aug 19 , 06:01:39 India

तीन तलाक (Triple Talaq) देने के खिलाफ कानून बनने के बाद राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पहली एफआईआर दर्ज हुई है | सोमवार को लखनऊ के दीवानी कचहरी में पेशी पर आए एक आरोपी ने अपनी पत्नी को सिर्फ इस वजह से तीन तलाक (Triple Talaq) बोल दिया, क्योंकि उसने च्यूइंगम खाने से इनकार कर दिया | तीन तलाक (Triple Talaq) पर कानून बनने के बाद लखनऊ (Lucknow) में यह पहला मामला है | दरअसल, इंदिरानगर के अमराई गांव निवासी सिम्मी की शादी वर्ष 2004 में बीरबल साहनी इंस्टिट्यूट के तकनीकी अधिकारी सैयद राशिद से हुई थी |





निकाह के बाद से ही राशिद पत्नी पर कार लाने का दबाव बनाता था | सिम्मी के भाई आकिब ने बताया कि फ़रवरी में राशिद के खिलाफ दहेज़ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया गया था | मामले में मध्यस्थता की कोशिश नाकाम होने के बाद केस दीवानी न्यायालय में चल रहा है | सोमवार को वे लोग दीवानी न्यायालय में वकील से मिलने गए थे | जहां राशिद भी आया था | इसी दौरान उसने पत्नी सिम्मी पर च्यूइंगम खाने का दबाव बनाया | जब सिम्मी ने खाने से मना कर दिया तो वह आग बबूला हो गया और वकील के सामने ही तीन तलाक (Triple Talaq)बोल दिया | महिला के वकील की मौजूदगी में तलाक देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला | फिलहाल भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है | पुलिस आरोपी पति के तलाश में जुट गई है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl