वैलेंटाइन डे के दिन बदला मौसम का मिजाज

Medhaj News 14 Feb 19 , 06:01:39 India

एक दिन पहले बुधवार को लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। सड़कों पर निकले लोग भी कम कपड़े पहने दिखे। हालांकि गुरुवार को जब लोगों की नींद खुली तो मौसम खुशनुमा हो चुका था। दिन की शुरुआत हल्की बारिश से हुई, लेकिन कुछ ही घंटे में में कई जगहों पर जोरदार बारिश भी होने लगी | सुबह वैलंटाइंस डे पर घूमने-फिरने, फिल्में देखनें या लंबे सफर का प्लान करने वाले लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। सुबह 8.30 बजे मौसम ऐसे था जैसे यह सुबह नहीं रात हो।





ऑफिस के लिए निकल रहे लोग भी सड़कों पर मस्ती के मूड में दिखे। सुबह 7-9 बजे के बीच सड़कों पर लोगों को गाड़ियों की लाइट भी जलानी पड़ी। गरजते बादलों और फुहारों के चलते शरीर पर गर्म कपड़े फिर बढ़ गए। इस बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ तूफान आ सकता हैं | उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवा चलने के आसार हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते

    • जानिए आज के दिन क्यों बढ़ती है गुलाब की कीमत

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है