Headline


लोकसभा चुनाव में मोदी का जादू बरकरार, 63 प्रतिशत भारतीय चाहते हैं दोबारा प्रधानमंत्री बनें मोदी

Medhajnews 3 Nov 18 , 06:01:38 India

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। 'डेलीहंट' और डेटा विश्लेषण करने वाली कंपनी 'नील्सन इंडिया' के एक ऑनलाइन सर्वे के मुताबिक, देश और दुनिया के 63 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।



सर्वे में हिस्सा लेने वाले 50 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि मोदी के दूसरे कार्यकाल से देश को बेहतर भविष्य मिलेगा। देश और विदेश के 54 लाख भारतीय प्रतिभागियों ने इस ऑनलाइन सर्वे में अपने विचार दिए। इस सर्वे में लोगों ने मोदी के प्रति वर्ष 2014 से अधिक का उत्साह दिखाया है। मोदी 2014 में पहली बार केंद्र की सत्ता में पूर्ण बहुमत से आए थे।



ऑनलाइन सर्वे में 50 प्रतिशत से अधिक लोगों ने यह भी माना है कि प्रधानमंत्री मोदी को एक और कार्यकाल मिलने से जनता का भविष्य संवर जाएगा। पांच राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सर्वे में दावा किया गया कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में लोगों का मोदी पर भरोसा कायम है।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl