Headline


भाजपा से उपचुनाव में लड़ सकती है तो वह केवल कांग्रेस - राज बब्बर

Medhaj News 22 Sep 19 , 06:01:39 India

कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर (Raj Babbar) ने कहा है कि राज्य की 12 विधानसभा सीटों के लिए होने जा रहे उप चुनाव में उनकी पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा को अकेले टक्कर दे सकती है क्योंकि अन्य विपक्षी पार्टियां डरी हुई हैं बब्बर ने रविवार को ‘भाषा' से बातचीत में कहा कि ईमानदारी से देखें तो अगर कोई पार्टी भाजपा से उपचुनाव में लड़ सकती है तो वह केवल कांग्रेस है | बाकी पार्टियां तो घबरायी नजर आ रही हैं | कांग्रेस पूरी गंभीरता से संघर्ष कर रही है और जमीन से जुड़े लोग अब धीरे-धीरे कांग्रेस की तरफ आकर्षित हो रहे हैं | प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष ने यह बयान हमीरपुर तथा प्रदेश की 11 अन्य विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर दिया है | हमीरपुर में 23 सितम्‍बर को जबकि बाकी 11 सीटों पर 21 अक्‍टूबर को उपचुनाव होगा |





उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के झूठे वादों, प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था, महिलाओं में असुरक्षा की भावना तथा बच्चों के प्रति हो रहे अपराधों को उपचुनाव में मुद्दा बनाएगी | लोग ‘पागल' नहीं हैं, वह भी सब कुछ देख रहे हैं | पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जिक्र करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर भाजपा को किसी नेता से डर है तो वह प्रियंका ही हैं, क्योंकि भाजपा प्रियंका की ओर से उठाए गए किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पा रही है | सबसे अहम बात यह है कि लोग प्रियंका की ओर से उठाये जाने वाले मुद्दों से खुद को जोड़ रहे हैं | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रियों के भारतीय प्रबंधन संस्थान-लखनऊ में आयोजित ‘मंथन' कार्यक्रम में शामिल होने पर तंज करते हुए राज बब्बर ने कहा कि किसी भी उम्र में ज्ञान हासिल करना अच्छी बात है लेकिन प्रदेश के लोगों का भाग्य अर्धज्ञानी मंत्रिमंडल के साथ तालमेल बैठाने में लटका हुआ है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl