राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर प्रियंका गांधी ने कही भावुक बात...
कांग्रेस (Congress) की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की 75वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनसे मिली शिक्षा को याद किया | प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा कि, अपने पिता से मैंने सीखा कि लोगों की बात को कैसे सुना जाए और मेरे लिए उनके दिल में एक जगह मिल जाए, चाहे वे मेरे लिए कितने भी बुरे हों | उन से मैंने सीखा कि कैसे मुस्कुराते रहो और चलते रहो चाहे कितनी भी मुश्किल राह क्यों न आए | राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान और उपलब्धियों का उल्लेख किया जाएगा |
अक्टूबर, 1984 से दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था | जब राजीव प्रधानमंत्री बने थे तब उनकी उम्र केवल 40 साल थी | वह देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मंगलवार 75 वीं जयंती मनाई गई | इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, उनके बेटे रेहान, बेटी मिराया, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी,पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, आनंद शर्मा, हरीश रावत ,भूपेंद्र सिंह हुड्डा ,अशोक तंवर और तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता वीरभूमी पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी और उनको नमन किया |
























