Headline


वायरल वीडियो: साक्षी मिश्रा को सुरक्षा देने के लिए UP पुलिस तलाश कर रही

Medhaj News 14 Jul 19 , 06:01:39 India

वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आई बरेली के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा को सुरक्षा देने के लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस तलाश कर रही है | साक्षी और उसके सुसराल पक्ष के लोगों को सुरक्षा देने के लिए बरेली से पुलिस टीम नोएडा के लिए रवाना हो गई है | पुलिस टीम में एक सबइंस्पेक्टर, दो कॉन्स्टेबल और एक महिला कॉन्स्टेबल मौजूद है | नोएडा के फिल्म सिटी सेक्टर 16 में पुलिस साक्षी और उसके पति अजितेश की तलाश करेगी, क्योंकि इन लोगों का सही पता और फोन नंबर किसी के पास नहीं है |





लेकिन पिछले दो दिन से न्यूज चैनलों से ये लगातार बातचीत कर रहे हैं | इसी आधार पर पुलिस इनका तलाश करेगी, उसके बाद सुरक्षा मुहैया कराएगी | न्यूज18 इंडिया से साक्षी मिश्रा और उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने शनिवार को बातचीत की थी | बातचीत में उनलोगों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की | इसी दौरान चैनल के माध्यम से यूपी के डीजीपी ओपी सिंह से संपर्क किया गया, तभी डीजीपी ने कहा कि वे सुरक्षा की चिंता न करें | हमारी पुलिस 20 करोड़ लोगों को सुरक्षा दे रही है और इन्हें भी सुरक्षा में कोई कमी नहीं होगी | डीजीपी से मिले आश्वासन के बाद बरेली से एक टीम नोएडा के लिए रवाना हो गई है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl