Headline


इंडिगो समर सेल के तहत हवाई सफर टिकट की शुरुआत महज 999 रुपये में

Medhaj News 11 Jun 19 , 06:01:39 Business & Economy

लो कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ानों के लिए समर सेल की घोषणा की है | इंडिगो समर सेल के तहत घरेलू टिकट की शुरुआत महज 999 रुपये जबकि इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए 3,499 रुपये से टिकट की शुरुआत हो रही है | सेल मंगलवार यानी 11 जून से शुरू हो गई है और 14 जून, शुक्रवार तक चलेगी | इंडिगो समर सेल में अगर आप टिकट बुक करते हैं तो आपको 26 जून से 28 सितंबर, 2019 के बीच यात्रा करनी होगी | कंपनी इस ऑफर में करीब 10 लाख सीटों के लिए टिकट की बिक्री करेगी | इंडिगो की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली से अमृतसर और दिल्ली से अहमदाबाद बीच के टिकट की शुरुआती कीमत 1,799 रुपये होगी जबकि दिल्ली से भोपाल के बीच टिकट की कीमत 2,399 रुपये होगी | वहीं दिल्ली से बेंगलुरु के टिकट की कीमत 2799 रुपये होगी | सेल के चलते दिल्ली से अबू धाबी की टिकट 6799 रुपये में मिल रही है |





इस ऑफर के तहत, इंडिगो इंडसइंड बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये टिकट खरीदने पर 20 फीसदी तक या 2,000 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी ऑफर कर रही है | इस कैशबैक को पाने के लिए न्यूनतम ट्रांजैक्शन वैल्यू 4,000 रुपये रखी गई है | अगर आप ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिये टिकट खरीदते हैं तो आपको 5 फीसदी (1,000 रुपये तक) कैशबैक मिलेगा | यहां मिनिमम ट्रांजैक्शन की लिमिट 6,000 रुपये है | जो ग्राहक टिकट खरीदने के लिए मोबिक्विक मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करेंगे उन्हें 15 फीसदी (800 रुपये तक) कैशबैक ऑफर किया जा रहा है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया