Headline


Kia Motors ने आज भारत में अपनी पहली कार को लॉन्च किया

Medhaj News 22 Aug 19 , 06:01:39 Business & Economy

Kia Seltos Launched: साउथ कोरियाई कंपनी हुंडई मोटर के स्वामित्व वाली कंपनी किआ मोटर्स (Kia Motors) ने आज भारत में अपनी पहली कार किया सेल्टोस (Kia Seltos) लॉन्च कर दी है। कंपनी ने पहले से ही किया सेल्टोस की बुकिंग शुरू कर दी थी। किया सेल्टोस की बुकिंग 16 जुलाई से शुरू हो चुकी थी और अभी तक 6000 से ज्यादा लोगों ने इसकी बुकिंग कराई है। किआ सेल्टोस की कीमत 9.69 लाख से शुरु है। इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा, टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर, निसान किक्स, महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसी गाड़ियों से होगी। इन कारों की कीमत 10 से 20 लाख रुपये के बीच है। किआ मोटर्स इंडिया देशभर के 160 शहरों में किया सेल्टोस की सेलशुरू करेगी।





यह दो वेरिएंट टेक लाइन और जीटी लाइन में आ रही है। ये दोनों वेरिएंट पांच सब-वेरिएंट के साथ आएंगे। किया सेल्टोस एक कॉम्पैक्ट एसयूवी (SUV) है, इसमें कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर मिलेंगे। जीटी लाइन में कंपनी टेक लाइन वाले फीचर के अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर दे रही है। इस लिस्ट में साइड और कर्टेन एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर सिस्टम, हेड्अप डिस्प्ले और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं। किया सेल्टोस के टॉप मॉडल जीटीएक्स प्लस डीजल ऑटोमैटिक में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव भी मिलेंगे। इस लिस्ट में फ्रंट ग्रिल पर जीटी बैजिंग, फॉक्स स्किड प्लेट, साइड सिल और ब्रेक क्लिपर पर रेड हाइलाइटर आदि शामिल हैं। जीटीएक्स प्लस के केबिन में स्टीयरिंग व्हील, सीट और गियरनोब पर रेड कलर की स्टिचिंग दी जाएगी। सीट बैकरेस्ट पर जीटी लाइन बैजिंग मिलेगी। जीटी लाइन में कंपनी ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम का विकल्प भी देगी।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl