वेडिंग सीजन के चलते सोना हुआ महंगा
सोमवार के कारोबार में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है।सोना 80 रुपये महंगा होकर 32,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। सोने की कीमतों में इस उछाल की वजह वेडिंग सीजन की मांग को पूरा करने के लिए ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग को माना जा रहा है। हालांकि सोना वैश्विक स्तर पर थोड़ा कमजोर हुआ है।
इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी ने आयात को महंगा कर दिया है जिस वजह से सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। दिन के 2 बजकर 58 मिनट पर सोना डॉलर के मुकाबले 72.78 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 80 रुपये मजबूत होकर क्रमश: 32,150 और 32,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं गिन्नी के भाव 24,800 प्रति 8 ग्राम पीस पर रहे।वहीं चांदी भी 150 रुपए उछलकर 38,150 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है।






