Headline


IDBI ने इस तरीके से किया होम, ऑटो लोन सस्ता

Medhaj News 30 Aug 19 , 06:01:39 Business & Economy

IDBI ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आदेश के अनुसार चलते हुए ग्राहकों को रेट कट का फायदा पहुंचने के लिए होम लोन और ऑटो लोन की ब्याज दर को रेपो रेट से लिंक कर दिया है। IDBI बैंक ने दो प्रोडक्ट- सुविधा प्लस होम लोन और सुविधा प्लस ऑटो लोन, को लॉन्च किया है जो सीधा रेपो रेट से लिंक है। बैंक 10 सितंबर 2019 से यह लोन ऑफर कर रहा है।





यह लोन बैंक अपने नये ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। जिनकी इनकम 6 लाख से ज्यादा होगी, वे ही इस प्रोडक्ट का फायदा उठा सकते हैं। सुविधा होम लोन के तहत होम लोन 75 लाख तक, जिसका टेन्योर 35 साल तक हो सकता है। साथ ही बैंक जीरो प्रोसेसिंग फीस भी ऑफर कर रहा है। सुविधा प्लस ऑटो लोन के तहत 25 लाख रुपये मिल सकते हैं, जिसका टेन्योर 7 साल तक हो सकता है. वर्तमान में ऑटो लोन 8.9 फीसदी सालाना है। इस मौके पर बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश शर्मा ने कहा कि हमारा रीटेल सेगमेंट बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हर साल यह 19 फीसदी की रफ्तार से विकास कर रहा है. हमें उम्मीद है कि इस कदम से इस दिशा में और सफलता मिलेगी। अगर इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदते हैं तो 10 बेसिस प्वाइंट्स की छूट अलग से मिलेगी. ऐसा इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्रोमोट करने के लिए किया गया है।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl