Headline


कैप्टन और क्रू मेंबर के सदस्य के बीच तीखी बहस से फ्लाइट हुई दो घंटे लेट

Medhaj News 19 Jun 19 , 06:01:39 Business & Economy

एयर इंडिया के विमानों में पायलट के अपना भोजन ले जाने पर पाबंदी लग सकती है | एक कैप्टन और चालक दल के एक सदस्य के बीच कहासुनी होने के मद्दनेजर यह कदम उठाया जा सकता है | वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी | यह घटना सोमवार को उस वक्त हुई थी, जब कैप्टन और क्रू मेंबर के सदस्य के बीच तीखी बहस हो गई | दरअसल, कैप्टन ने चालक दल के सदस्य से कथित तौर पर कहा था कि वह भोजन करने के बाद अपना टिफिन साफ कर लें | एयरलाइन के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि उड़ान एआई 772 सोमवार दोपहर 11 बज कर 40 मिनट पर बेंगलुरू से कोलकाता के लिए उड़ान भरने भरने वाला था लेकिन इन सें करीब दो घंटे की देर हो गई |

दरअसल, कैप्टन और चालक दल के सदस्य को (जिनमें तीखी बहस हो गई थी) को विमान से हटाना पड़ा और उनकी जगह अन्य को विमान में भेजा गया | अधिकारी ने कहा - मुझे बताया गया कि कैप्टन चाहते थे कि चालक दल का सदस्य भोजन करने के बाद उनका टिफिन साफ कर दें | शायद, यही वजह थी जिसके चलते उनके बीच बहस हुई | इस घटना के सिलसिले में जांच शुरू कर दी गई है | सख्त कार्रवाई की जाएगी | इससे पहले 27 मार्च को एयर इंडिया ने अपने पायलटों को निर्देश जारी किया था कि वे उड़ानों के दौरान अपने लिए विशेष भोजन का आर्डर नहीं दें क्योंकि उन्हें कंपनी द्वारा निर्धारित भोजन सूची का अनुपालन करने की जरूरत है | यह फैसला इसलिए लिया गया कि पायलट अपने लिए बर्गर और सूप जैसे विशेष भोजन का आर्डर करते पाए गए थे |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl