पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा
शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद,प्रमुख तेल कंपनिओं ने अपना फायदा देखते हुए ईंधन की कीमतों में वृद्धि की है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत शनिवार को 63.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में आज पेट्रोल की कीमत 69.12 रुपये और डीजल 61.97 रुपये है। नोएडा में पेट्रोल 69.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 62.66 रुपये प्रति लीटर की दर पर बेचा जा रहा है। पटना में 73.46 रुपये प्रति लीटर और हैदराबाद में 73.41 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल का दाम है। इन दोनों राज्यों में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सिर्फ 75 रुपये प्रति लीटर, तो वहीं डीजल की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 71.39 रुपये और डीजल की दर 64.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है। बेंगलुरु और चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों में लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए लगभग 72 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। वही अन्य शहरों में, एक लीटर डीजल की दर 62-65 रुपये प्रति लीटर के बीच है।












