दोस्त की पत्नी के चकर में करोड़ो डुबोए
ऐमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस और उनकी वाइफ मैकेन्ज़ी बेजोस ने तलाक का ऐलान किया है | ट्विटर पर दुनिया भर को इसकी जानकारी मिली | यह शायद दुनिया का पहला ऐसा तलाक होगा जिसकी सेटलमेंट राशि सबसे ज्यादा होगी | बेजोस अभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं | जेफ और मैकेंजी ने 25 साल पहले एक-दूसरे से शादी की थी | तलाक के बाद अगर संपत्ति का बंटवारा होता है तो मैकेंजी दुनिया की सबसे अमीर महिला बन सकती हैं | वॉशिंगटन के कानून के मुताबिक शादी के बाद अर्जित की गई संपत्ति तलाक के समय पति-पत्नी में बराबर बांटी जाती है | माना जा रहा है की अमेजन के संस्थापक बेजॉस पूर्व टीवी एंकर लॉरेन सैनचेज के साथ रिश्ते में हैं। यही इस तलाक की वजह मानी जा रही है।लॉरेन हॉलिवुड टैलंट पैट्रिक वाइटसेल की पत्नी हैं। पैट्रिक वाइटसेल जेफ बेजोस अच्छे दोस्त मानें जाते हैं। लॉरेन टीवी प्रजेंटर के साथ हेलिकॉप्टर पायलट भी हैं। लॉरेन का भी अपने पति से रिश्ता खत्म हो चुका है। नेशनल इंक्वायर्र के मुताबिक जेफ सैनचेज को अपने प्यार जा इजहार करते हुए एक एसएमएस किया था।
जेफ और मैकेंज़ी के चार बच्चे हैं – तीन बेटे हैं और एक बेटी है. बेजोस की उम्र 54 साल है, जबकि मैकेंजी 48 साल की हैं | बेजोस का नेट वर्थ 137 बिलियन डॉलर (लगभग 9.5 लाख करोड़ रुपये) है | ऐमेजॉन में जेफ बेजोस का शेयर 16 फीसदी है | अगर दोनों के बीच संपत्ति को लेकर बराबर बटवारा होता है तो मैकेंजी को 4.76 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं | जेफ बेजोस ने अमेजॉन की स्थापना 1994 में की थी | मैकेंजी बेजोस अमेजॉन की पहली कर्मचारी थीं |












