कारोबार के अंत में सेंसेक्स की भारी गिरावट
GDP की विकास दर अनुमान से भी कम होने, प्रॉडक्शन 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने और कोर सेक्टर की धीमी ग्रोथ की वजह से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) भारी गिरावट के साथ बंद हुए | कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 770 अंक की भारी गिरावट के साथ 36,563 के स्तर पर बंद हुआ | वहीं निफ्टी (Nifty) 225 अंक टूटकर 10,798 के स्तर पर क्लोज हुआ | NSE पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए | 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स पर सिर्फ दो शेयर हरे निशान में बंद हुए | बाजार में गिरावट से एक झटके में निवेशकों के 2.79 लाख करोड़ रुपये डूब गए |

मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों को तगड़ा झटका लगा और एक दिन में उनको 2.79 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ | 30 अगस्त को बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 1,40,98,451.66 करोड़ रुपये था, जो आज 2,79,036.66 करोड़ रुपये घटकर 1,39,68,329.67 करोड़ रुपये हो गया | GDP की विकास दर अनुमान से भी कम होने, प्रॉडक्शन 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने और कोर सेक्टर की धीमी ग्रोथ का असर देश के शेयर बाजार पर भी देखने को मिला | अमेरिका और चीन में ट्रेड वार में फिर तेजी आई है और दोनों ने एक दूसरे के प्रोडक्ट पर टैरिफ बढ़ा दिए हैं | इसका असर आज प्रमुख एशियाई बाजारों के अलावा घरेलू बाजारों पर भी दिख रहा है |


