Headline


शेयर बाजार: शीर्ष दस कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले पायदान पर रही

Medhaj News 26 May 19 , 06:01:39 Business & Economy
share.jpg

शेयर बाजारों में तेजी से सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 1.42 लाख करोड़ रुपये बढ़ा | गुरुवार को चुनाव परिणामों की घोषणा के दौरान सेंसेक्स कारोबार के दौरान 40,124.96 अंक के ऑलटाइम हाई स्तर पर पहुंच गया था | BJP के चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतने के बाद बाजार में तेजी का रुख रहा | शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से सात का मार्केट कैप कुल मिलाकर 1,42,468.1 करोड़ रुपये बढ़ा |





रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बाजार पूंजीकरण में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई | RIL का मार्केट कैप 45,069.66 करोड़ रुपये बढ़कर 8,47,385.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया | भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 31,816.24 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,16,466.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया | ICICI बैंक का मार्केट कैप 26,586.43 करोड़ रुपये बढ़कर 2,78,269.34 करोड़ रुपये, HDFC का 23,024.22 करोड़ रुपये चढ़कर 3,66,235.80 करोड़ रुपये हो गया | कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 10,157.84 करोड़ रुपये बढ़कर 2,88,981.46 करोड़ रुपये, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का 2,911.52 करोड़ रुपये बढ़कर 3,78,650.09 करोड़ रुपये और HDFC बैंक का 2,902.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,46,462.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया | वहीं, दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का m-cap 17,523.6 करोड़ रुपये गिरकर 7,69,107.53 करोड़ रुपये, ITC का 13,791 करोड़ रुपये फिसलकर 3,55,684.20 करोड़ रुपये और इंफोसिस का पूंजीकरण 6,269.42 करोड़ रुपये गिरकर 3,09,953.84 करोड़ रुपये रह गया | शीर्ष दस कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले पायदान पर रही | इसके बाद TCS, HDFC बैंक, HUL, HDFC, ITC, SBI, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और ICICI बैंक का स्थान रहा |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl