प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर की सेहत में लगातार सुधार हो रहा
प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की हालत अभी स्थिर है और उनकी सेहत में लगातार सुधार आ रहा है | यह जानकारी लता मंगेशकर के परिवार वालों ने 14 नवंबर की रात उनके ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी | बता दें, गुरुवार रात को सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर की निधन की झूठी खबर वायरल होने के बाद उनके परिवार वालों ने लता मंगेशकर के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए लिखा - लता दीदी अभी स्थिर हैं और उनकी सेहत में सुधार आ रहा है | आपकी चिंता, देखभाल और प्रार्थना के लिए आप सभी लोगों का धन्यवाद |
स्वर कोकिला के नाम से जानी जाने वालीं लेजेंड सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) बीते कुछ दिनों से बीमार हैं | इन दिनों लोग लगातार उनकी तबीयत को लेकर चिंता में हैं | सांस लेने में परेशानी और सीने में खून का जमाव होने की शिकायत के चलते लता मंगेशकर को 11 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल भर्ती कराया गया | उनके जल्दी से ठीक होने की दुआएं देश-विदेश में तमाम प्रशंसकों संग बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी मांगी जिनमें हेमा मालिनी और शबाना आजमी भी शामिल हैं |































