इस गाने में सभी एक्ट्रेस और एक्टर डांस फ्लोर पर आग लगाते दिख रहे
अक्षय कुमार (Akshay kumar), करीना कपूर (Kareena kapoor), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की आने वाली फिल्म गुड न्यूज (Good Newwz) का एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है | बुधवार को रिलीज हुए 'चंडीगढ़ में' नाम के इस गाने में सभी एक्ट्रेस और एक्टर डांस फ्लोर पर आग लगाते दिख रहे हैं | गुड न्यूज (Good Newwz) के 'चंडीगढ़ में' गाने को तनिष्क बाग्ची ने लिखा है | इसमें बादशाह, हार्डी संधू, लीसा मिश्रा और अनीस कौर ने म्यूजिक और आवाज दी है | यह पार्टी सॉन्ग है | इसमें करीना कपूर और कियारा आडवाणी डांस फ्लोर पर मूव लगाते दिख रही हैं | उनका साथ अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ देते दिख रहे हैं | इस गाने को लेकर अक्षय कुमार ने मीडिया से बात की |
उन्होंने बताया कि जब यह गाना शूट हो रहा था तब उन्हें तेज बुखार था | उनका कहना है कि इस साल अगर कोई गाना उन्हें बीमारी से उठा सकता है तो वो यही है | अक्षय के अनुसार, मुझे नहीं पता कि मैं इसकी बीट्स को पसंद करता हूं या इसके बोल को | लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि बीट्स और बोल ने मिलकर इस साल का पार्टी एंथम दे दिया है | यह गाना किसी को भी थिरकने के लिए मजबूर कर सकता है | करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म एक सिच्युएशनल कॉमेडी फिल्म है, जिसमें दो शादीशुदा जोड़ों के बीच जबरदस्त कंफ्यूजन हो गया है |
ट्रेलर में कहानी है दो 'बत्राओं' की | पहली जोड़ी है करीना और अक्षय की, जो बच्चे के लिए काफी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नेचुरल तरीके से बेबी न हो पाने के कारण वो आईवीएफ का रुख करते हैं | दूसरी जोड़ी है कियारा और दिलजीत की, जिनका भी सरनेम बत्रा है और वो भी उसी आईवीएफ सेंटर पहुंचे हैं | लेकिन परेशानी तब खड़ी हो जाती है, जब हॉस्पिटल की एक गलती से दोनों के स्पर्म बदल जाते हैं और दोनों मिसेज बत्रा प्रेग्नेंट हो जाती हैं | यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज हो रही है |
























