Headline



आमिर खान ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का दौरा किया और वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया

Medhaj News 30 Nov 19,23:13:44 Entertainment
Aamir_site.jpg

आमिर खान ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का दौरा किया और वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया। स्वर्ण मंदिर से आई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई है। आमिर खान अपनी भूमिका को न्याय देने के लिए ऐसा करने की बात कही जा रही हैं। जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैंl इनमें हम आमिर खान को उनके बॉडीगार्ड के साथ स्वर्ण मंदिर में प्रवेश करते हुए देख सकते हैं। फिल्म अभिनेता आमिर खान जल्द ही फिल्म लाला सिंह चड्ढा में एक पंजाबी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वह पंजाब में इन दिनों शूटिंग भी कर रहे हैंl अपनी भूमिका के लिए आमिर खान ने स्वर्ण मंदिर में मत्था भी टेकाl टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी में बन रही रीमेक में आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के तौर पर नजर आएंगेl आमिर खान अपनी भूमिका के लिए सब कुछ कर रहे है। आमिर को देखने और कौतुहल के कारण मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई है। एक परंपरा के तौर पर आमिर ने अपने सिर पर एक कपड़ा भी बांध लिया है। एक वीडियो में हम आमिर खान को प्रसाद ग्रहण करते हुए भी देख सकते हैंl वहीं एक अन्य में वह स्वर्ण मंदिर के सदस्यों के साथ चर्चा कर रहे हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा फॉरेस्ट गंप नाम की हॉलीवुड फिल्म की ऑफिशियल रीमेक हैं l फॉरेस्ट गंप में टॉम हैंक्स की प्रमुख भूमिका थीं। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसके पास कम आईक्यू हैl हालांकि वह किसी भी तरह से जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करने का प्रबंधन करता है। इस फिल्म का निर्देशन फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के निर्देशक अद्वैत चंदन कर रहे हैंl वहीं इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स मिलकर बना रहे है। यह फिल्म 2020 में दिसंबर के दौरान रिलीज होगी।



View this post on Instagram

WATCH : @_aamirkhan snapped offering prayers at The Golden Temple today as he gears up for #LaalSinghChaddha ❤️ . . . . . . . . #AamirKhan | #BollywoodActor | #NewFilm | #AamirKhanFans | #ForrestGump | #TomHanks | #GoldenTemple | #Amritsar | #KareenaKapoorKhan | #KareenaKapoor | #SpotboyE

A post shared by Spotboye (@spotboye_in) on


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित