सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' सुपर फ्लॉप होगी- KRK
फिल्म दबंग 3 तब से सुर्खियों में बनी हुई है, जब से इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है | इसके बाद इस फिल्म के गाने भी सामने आ चुके हैं | जहां एक तरफ इस फिल्म को बनाने और इसके प्रमोशन के लिए सलमान ने जी-तोड़ मेहनत की है, वहीं दूसरी तरफ एक जाने माने बॉलीवुड एक्टर ने इसे पहले ही सुपरफ्लॉप बता दिया है | ये अभिनेता अपनी फिल्मों नहीं बल्कि विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं | वहीं अब तो वो खुद को सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा फिल्म क्रिटिक भी घोषित कर चुके हैं | अगर आप अब तक नहीं समझे तो बता दें कि हम बात कर रहे हैं अभिनेता कमाल राशिद खान यानी केआरके की | केआरके ने हाल ही में अपने ट्विटर एकाउंट से ऐलान किया है कि सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' सुपर फ्लॉप होगी |
यही नहीं इस फिल्म के गाने भी फ्लॉप हैं | केआरके ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- 'दबंग 3 का ट्रेलर सुपर फ्लॉप है | जो भी गाने रिलीज हुए हैं, वो भी फ्लॉप हैं | मतलब है कि ये फिल्म मल्टीप्लेक्स के दर्शकों से बहुत दूर चली गई है और अब ये फिल्म सिर्फ लुक्खे और रिक्शेवाले ही देखेंगे | यानी कि अब ये फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा बिजनेस नहीं कर पाएगी और सुपर फ्लॉप साबित होगी | इस ट्वीट पर लोग केआरके का विरोध करते नजर आ रहे हैं | वहीं सलमान के सपोर्ट में कमेंट्स देखकर केआरके ने दूसरा ट्वीट भी किया |
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'सलमान खान के फैंस थोड़ा शांत रहो | मैं मानता हूं कि वो बॉलीवुड के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन अब लोगों को दबंग 3 जैसी पुरानी साउथ मसाला फिल्में और 90 टाइप म्यूजिक में कोई दिलचस्पी नहीं रही और यही कारण है कि ये फिल्म Marjaavaan की तरह सुपर फ्लॉप रहेगी | बहरहाल, हम आपको बता दें कि 'दबंग' फ्रेंचाइजी की बाकी दो फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई हैं और अब तीसरी फिल्म यानी 'दबंग 3' इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है | इस फिल्म में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी | इस प्रभु देवा डायरेक्टोरियल फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर डेब्यू कर रही हैं |
























