कार्तिक आर्यन ने एयरपोर्ट के बाहर दीपिका पादुकोण के पैर पकड़े
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Or Woh) जल्द रिलीज होने को तैयार है | इसके पहले इस फिल्म का पार्टी सॉन्ग 'धीमे-धीमे' (Dheeme Dheeme Song) खूब धूम मचा रहा है | लोग इस गाने पर थिरकते हुए दिख रहे हैं | इस गाने की फैन बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी हैं | उन्होंने तो इस गाने के स्टेप भी सीखने की ख्वाहिश जताई थी | दीपिका ने इसके लिए कार्तिक आर्यन से रिक्वेस्ट की थी | ऐसे में उनकी यह ख्वाहिश कार्तिक आर्यन ने पूरी कर दी है | एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 'धीमे-धीमे' सॉन्ग से इतनी इंप्रेस हुईं कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था - कार्तिक आर्यन क्या आप मुझे धीमे-धीमे गाने के डांस स्टेप सिखा सकते हैं? मैं #धीमे-धीमे चैलेंज में हिस्सा लेना चाहती हूं | दीपिका पादुकोण की यह रिक्वेस्ट जल्द वायरल हो गई थी | इसके बाद कार्तिक आर्यन ने दीपिका को इसका जवाब दिया था |
View this post on Instagram#KartikAaryan #DeepikaPadukone
कार्तिक ने दीपिका की रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया था | इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था - जी जरूर, आप जल्द ही पिक कर लेंगी | बताइए कब | दीपिका पादुकोण की इस रिक्वेस्ट पर कार्तिक आर्यन की हामी के बाद सभी इस बात पर नजर गड़ाए थे कि कार्तिक कब दीपिका को यह डांस स्टेप सिखाएंगे | लेकिन दोनों के फैंस का यह इंतजार रविवार को खत्म हो गया | रविवार को कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण को फोटोग्राफरों ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया | इस दौरान कार्तिक और दीपिका के बीच काफी लंबी बातचीत हुई | इस बीच दीपिका को एक बार फिर डांस स्टेप सिखाने की रिक्वेस्ट करते देखा गया | यह नजारा एयरपोर्ट के बाहर का था | कार्तिक आर्यन ने इसके बाद ब्लूटूथ स्पीकर मंगाया और धीमे-धीमे गाना बजाकर दीपिका को इसके स्टेप सिखाने लगे | हालांकि शुरुआत में दीपिका पादुकोण इसके डांस स्टेप नहीं सीख पा रही थीं | ऐसे में कार्तिक आर्यन ने उनके पैर पकड़कर पैरों के मूवमेंट सिखाए | थोड़ी देर में दीपिका पादुकोण कार्तिक आर्यन के साथ धीमे-धीमे गाने पर थिरकती नजर आईं | उन्होंने डांस स्टेप को सीख लिया |































