17 साल बाद ईशा ने खोला राज, पिता ने आज तक नहीं देखी उनकी फिल्म
बॉलीवुड में भले ही स्टार किड्स को फिल्में मिलने में आसानी होती है लेकिन बतौर एक्टर खुद को स्थापित करने के लिए किसी आउट कमर से बरारबर ही मेहनत लगती है | कई बार इस काम में सालों लग जाते हैं | ऐसा ही कुछ हुआ धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) जैसे दिग्गज स्टार्स की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) के साथ | ईशा ने कई अच्छी फिल्में दी लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं | वहीं ईशा के फिल्मों आने के फैसले को पिता धर्मेंद्र का सपोर्ट नहीं मिला था | वहीं 17 सालों बाद धर्मेंद्र ने कुछ ऐसा कर दिया कि ईशा देओल इमोशनल हो गईं | ईशा ने इस वाकये को खुद बयान किया है | ईशा ने शादी के 7 सालों बाद एक्टिंग में फिर से वापसी की है | इसी साल फरवरी महीने में उनकी एक शॉर्ट फिल्म डिजिटल प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई है, जिसका नाम है 'केकवॉक' | इस शॉर्ट फिल्म में ईशा को जबरदस्त तारीफें मिलीं और तो और इस फिल्म को भी कई अवॉर्ड भी मिले | ईशा को हाल ही में MTVIWMBUZZ डिजिटल अवॉर्ड एंड सोसाइटी आईकॉन का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है |
अपनी सफलता से ज्यादा ईशा किसी और बात को लेकर खुश हैं | दरअसल, ईशा के पिता और अभिनेता धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्मों में जाए | इसका जिक्र हेमा मालिनी ने अपनी किताब बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल में किया है | धर्मेंद्र इतने नाराज थे कि उन्होंने ईशा से छह महीनों तक बात नहीं की थी | आज तक धर्मेंद्र ने ईशा की कोई फिल्म भी नहीं देखी |
ईशा ने 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था | वहीं 17 सालों बाद धर्मेंद्र ने ना सिर्फ ईशा की फिल्म 'केकवॉक' देखी बल्कि सोशल मीडिया के जरिए खुलेआम फिल्म और बेटी की तारीफ भी की | ईशा ने इस पर कहा -पापा ने मेरे काम को लेकर पहली बार मुझे विश किया, उन्होंने कभी मेरी कोई फिल्म नहीं देखी | मुझे लगता है कि 'केकवॉक' मेरी ऐसी पहली फिल्म है, जिसे पाप ने देखा और उन्हें पसंद भी आई है | किसी बेटी के लिए उसके पिता का आशीर्वाद, बड़े से बड़े अवॉर्ड से भी बढ़कर होता है | ईशा ने आगे बताया कि 'मेरी मां ने हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया | आज में जो कुछ भी हूं, उसके पीछे उन्हीं की ही ताकत है | उनके प्यार और गाइडेंस की वजह से ही मैं यहां तक पहुंची हूं | ईशा की फिल्म 'केकवॉक' को अब तक 11 अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड मिल चुके हैं | इसके अलावा ये फिल्म 26 से भी ज्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समारोहों में सिलेक्ट चुकी है |































