Headline



उन्नाव कांड: आज ड्राइवर और क्लीनर को लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा

Medhaj News 2 Aug 19,17:31:47 Entertainment

आज कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा | जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर आशीष पाल और क्लीनर मोहन पर हत्या की साजिश का आरोप हैं | दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच रायबरेली से लखनऊ सीबीआई कोर्ट में लाया जाएगा | इसके साथ ही सीबीआई ने पूछताछ के लिए रायबरेली और माखी थाने से इस केस से जुड़े सभी पुलिसकर्मियों को भी लखनऊ बुलाया है | कड़ी सुरक्षा के साथ दोनों आरोपियों को सीबीआई कोर्ट पहुंचाने के लिए जेलर ने एसपी रायबरेली से सुरक्षा बल की मांग की है | उन्नाव रेप पीड़िता के साथ रविवार को रायबरेली में हुए सड़क हादसे में सीबीआई ने 10 नामजद लोगों सहित 30 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है | उन्नाव के विधायक कुलदीप सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता परिजनों समेत रविवार को रायबरेली में हादसे का शिकार हो गई थी | कार और ट्रक की टक्कर में पीड़िता की चाची, मौसी और कार के ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि हादसे में पीड़िता और उसका वकील बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए थे | दोनों घायलों का इलाज किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?