'पति पत्नी और वो' का ट्रेलर हुआ रिलीज़, कार्तिक आर्यन है लीड रोले में
अब अपने शूटिंग से लीक्ड सीन और नए-नए पोस्टर्स के चलते सुर्खियों में रही मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पति पत्नि और वो (Pati Patni Aur Woh)' का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर फिल्म 'पति पत्नि और वो (Pati Patni Aur Woh)' ने जहां आज सुबह एक मजेदार पोस्टर के साथ लोगों को हंसाया अब ये ट्रेलर लोगों को लोट-पोट कर रहा है। इस ट्रेलर को देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि जहां कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) पहली बार मूंछ के साथ धमाका करने वाले हैं। वहीं भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) एक बार फिर एक अलहदा अंदाज में लोगों को अपना दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। वहीं अनन्या पांडे (Ananya Panday) हमेशा की तरह बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं।
कार्तिक आर्यन का ये लुक देख कर वाकई सभी फैंस की उत्सुक्ता काफी बढ़ गई है। प्यार का पंचनामा एक्टर अब तक अपनी सभी फिल्मों में स्टड बने ही दिखाई दिए हैं, ऐसे में कार्तिक आर्यन का ये आदर्शवादी लुक देखना काफी मज़ेदार होने वाला है। इसके पहले कार्तिक आर्यन ने फिल्म की सेट से अपनी कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। ये फिल्म एक एक्स्ट्रा-मैरिटीयल अफेयर को कॉमिक अंदाज में पेश करने की कोशिश थी। फिल्म में संजीव कुमार और उनकी पत्नी शारदा (विद्या सिन्हा) शादीशुदा प्रेमी जोड़े के रुप में दिखे थे। हालांकि नौकरी में प्रमोशन और तरक्की के साथ ही काम में सहायता के लिए मिली सेक्रेटरी निर्मला (रंजीता कौर) से वो इश्क लड़ाने लगते हैं। 'पति पत्नि और वो (Pati Patni Aur Woh)' 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होने जा रही है।



