बॉलीवुड के दबंग ने बॉलीवुड के बादशाह को किया बर्थडे विश
सलमान का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान को बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं | बता दें, 2 नवंबर को शाहरुख खान (Shahrukh Khan) 54 साल हो गए हैं | सोशल मीडिया पर वायरल सलमान के इस वीडियो में कई बॉलीवुड हस्तियां नजर आ रही हैं, जिनमें सोहेल खान, आयुष शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा और जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी शामिल हैं | वीडियो में ये सभी स्टार्स शाहरुख खान को बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं | सलमान द्वारा 11 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है | बता दें, शाहरुख खान के फैन्स दुनियाभर में हैं | शाहरुख को लोग वर्ल्डवाइड पसंद करते हैं | बता दें, हाल ही में सलमान खान ने प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म 'राधे (Radhe)' की शूटिंग भी शुरू कर दी है | सलमान ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रभुदेवा, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सोहेल खान, रणदीप हुड्डा और अतुल अग्निहोत्री के साथ की अपनी तस्वीर साझा की | सभी ने फिल्म के क्लैपबोर्ड के साथ पोज दिया | सलमान ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा - और सफर शुरू हुआ... #राधेईद2020
View this post on InstagramHappy bday khan Saab. . Hamare industry ka king khan @iamsrk



