आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे सफल ओपनर फिल्म बनी 'बाला'
आयुष्मान खुराना, भूमि पेडणेकर और यामी गौतम स्टारर 'बाला' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को करीब 10.15 करोड़ रुपए की कमाई की। आदर्श ने इसमें फिल्म की स्ट्रॉन्ग माउथ पब्लिसिटी और आयुष्मान की ब्रांड इमेज का बहुत बड़ा योगदान बताया है। उनके ट्वीट की मानें तो दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा होने की उम्मीद है।
View this post on Instagram#Bala has an excellent Day 1... Strong word of mouth + Brand Ayushmann are key contributors... Expect biz to grow further on Day 2 and 3... Fri ₹ 10.15 cr. #India biz. Ayushmann Khurrana versus Ayushmann Khurrana... *Day 1* biz... 2019: #Bala ₹ 10.15 cr 2019: #DreamGirl ₹ 10.05 cr 2018: #BadhaaiHo ₹ 7.35 cr [Thu; #Dussehra] 2019: #Article15 ₹ 5.02 cr 2017: #ShubhMangalSaavdhan ₹ 2.71 cr 2018: #AndhaDhun ₹ 2.70 cr 2017: #BareillyKiBarfi ₹ 2.42 cr #India biz.
'बाला' आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे ओपनर फिल्म साबित हुई है। इससे पहले उनकी 'ड्रीम गर्ल' पहले दिन 10.05 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ टॉप पर थी, जो 13 सितंबर को रिलीज हुई थी। 'बाला' बतौर लीड एक्टर आयुष्मान के करियर की 13वीं फिल्म है। उन्होंने 2012 में 'विक्की डोनर' से डेब्यू किया था।
'बाला' के साथ 8 नवंबर को दो और फिल्में 'सैटेलाइट शंकर' और 'बायपास रोड' रिलीज हुई हैं। सैटेलाइट शंकर में सूरज पंचोली अहम भूमिका निभाते नजर आए थे तो वहीं बायपास रोड में नील नितिन मुकेश नजर आए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया आयुष्मान खुराना की बाला 8 नवंबर को रिलीज हुई बड़ी फिल्म है। भारत में 3000 स्क्रीन्स पर बाला रिलीज हुई हैं।
बाला का टीज़र रिलीज होते ही लोगों को बहुत पसंद आया था।आयुष्मान खुराना शाहरुख खान की तरह डांस करते नजर आए हैं। वहीं भूमि पेडनेकर सांवली लड़की का किरदार निभाती नजर आई हैं। यामी गौतम टिक टॉक सेंसेशन का किरदार निभाती नजर आई हैं।

























