जायरा वसीम की आखिरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), जायरा वसीम (Zaira Wasim), फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है | फैन्स को लंबे समय से इस फिल्म की पहली झलक का इंतजार था | 9 सितंबर को पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया | इसके बाद अब ट्रेलर सबके सामने है | बाजीराव मस्तानी' के बाद ये प्रियंका की पहली बॉलीवुड फिल्म है | वहीं इस फिल्म से जुड़ा दूसरा फैक्ट ये है कि ये जायरा वसीम की आखिरी बॉलीवुड फिल्म है | दंगल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जायरा ने कुछ समय पहले ही धर्म को वजह बताकर फिल्मों से किनारा किया | जायरा के इस ऐलान पर कहा गया कि उनका अकाउंट हैक हो चुका है और कोई फेक ट्वीट कर रहा है |
लेकिन बाद में जायरा ने सफाई दी कि यह उनका खुद का फैसला है | अकाउंट हैक होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है | फिल्म की कहानी शोनाली बोस, जूही चतुर्वेदी, नीलेश मनियार ने मिलकर लिखी है. वहीं इसे पेश करने की जिम्मेदारी शोनाली ने संभाली है | शोनाली ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है | 13 सितंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में जायरा वसीम मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के किरदार में नजर आएंगी | प्रियंका चोपड़ा उनकी मां के किरदार में हैं और फरहान अख्तर 'आयशा चौधरी' के पिता के किरदार में नजर आएंगे | इस फिल्म में दर्शकों को एक नए चेहरे का अहसास दे रहे रोहित सरफ की ये पहली फिल्म नहीं है | इससे पहले वह 'डियर जिंदगी' और 'हिचकी' में भी नजर आ चुके हैं | उम्मीद है ये फिल्म उन्हें अच्छा स्क्रीन स्पेस और लोगों के बीच पहचान दिलाने में मदद करेगी |





