लता मंगेशकर की हालत स्थिर और बहुत बेहतर
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) जी को सांस लेने में परेशानी और सीने में खून का जमाव होने की शिकायत के चलते सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था | जिसके बाद से ही उनके स्वास्थ्य को लेकर देश भर के लोग चिंता में थे | लेकिन अब खबर सामने आई है कि लता मंगेशकर की हालत पहले से कुछ ठीक है | यह जानकारी किसी बाहरी सूत्र ने नहीं बल्कि खुद लता मंगेशकर के परिवार ने दी है | उनके परिवार के सदस्यों ने इस बुरे वक्त में साथ देने और दुआएं देने के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है | लता मंगेशकर के परिवार द्वारा जारी बयान में कहा गया है - लता दी स्थिर और बहुत बेहतर है |

आपकी प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद | हम उनके पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह जल्द ही घर आ सकें | हमारे साथ बने रहने और हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद | इस बयान के बाद ऐेसा महसूस हो रहा है कि अगर स्थिति में थोड़ा और सुधार आता है तो शायद लता मंगेशकर को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाए | हालांकि बयान से यह भी जाहिर हो रहा है कि लता जी की तबियत में अभी उतना सुधार नहीं है कि उन्हें पूरी तरह ठीक कहा जा सके |

























