परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बी अरिहंत, मोदी ने कहा- यह दिन इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा
परमाणु हथियारों (बैलेस्टिक मिसाइल) से लैस पनडुब्बी अरिहंत ने अपनी पहली गश्त पूरी कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा-इस प्रोजेक्ट में शामिल आईएनएस अरिहंत के क्रू मेंबर्स समेत सभी लोगों को मैं धन्यवाद देता हूं। यह दिन इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।समंदर में अपनी पहली पेट्रोलिंग के बाद सोमवार को एटमी हथियार से लैस पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत स्वदेश लौट आया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरिहंत की टीम का स्वागत किया और इस पनडुब्बी को दुश्मनों के लिए चुनौती बताया | इसके साथ ही भारतीय सेना अब जमीन, समंदर और हवा में एटमी हमले का जवाब देने की क्षमता से लैस हो गई है |
आईएनएस अरिहंत के सेना में शामिल होने से भारत अब तिहरे एटमी हमले का मारक जवाब दे सकता है | जमीन पर अग्नि मिसाइल, हवा में लड़ाकू विमान और जल में अरिहंत के माध्यम से भारत एटमी हमलों का जवाब आसानी से दे सकता है | पीएम मोदी ने कहा - आईएनएस अरिहंत के कारण न्यूक्लियर ट्रायड हासिल करते हुए भारत एलिट देशों के साथ खड़ा हो गया है | प्रधानमंत्री मोदी ने अरिहंत की सफल पेट्रोलिंग के लिए सभी क्रू मेंबर को बधाई दी | पीएम ने कहा कि भारत का न्यूक्लियर ट्रायड ऐतिहासिक है क्योंकि यह दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा | धनतेरस के मौके पर देशवासियों को इसकी सूचना देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया - आज धनतेरस खास बन गया है | भारत का गौरव, एटमी हथियारों से लैस आईएएन अरिहंत ने अपना पहला पेट्रोल पूरा कर लिया है | मैं सभी क्रू मेंबर्स को बधाई देता हूं जिन्होंने यह ऐतिहासिक काम पूरा किया |

























