कर्नाटक उपचुनाव: कर्नाटक में आज 5 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू
कर्नाटक में 3 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इन चुनावों को बीजेपी के लिए अवसर के रूप में देखा जा रहा है तो कांग्रेस-जेडी (एस) के गठबंधन के लिए अग्निपरीक्षा है। 3 लोकसभा सीटें बेल्लारी, शिवमोगा, मांड्या हैं और 2 विधानसभा सीटें जामखंडी और रामनगर निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 7 बजे से वोट पड़ने शुरू हो गए हैं।यह चुनाव को इसलिए भी अहम है क्योंकि दोनों ही दल साथ मिलकर मैदान में उतरे हैं और आगामी लोकसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस-जेडीएस के लिए परीक्षा की घड़ी है | उपचुनाव के बाद राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के मुकाबले के लिए तमाम विपक्षी दल एकजुटना की कोशिशों में लगे हैं |
सुबह 9 बजे तक बेल्लारी में 4.4 प्रतिशत, शिमोगा में 8.6 प्रतिशत, मंड्या में 4.18 प्रतिशत वोटिंग हुई है | विधानसभा सीट रामनगर 8 प्रतिशत और जामखंडी में 9 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं |
उपचुनाव में बेल्लारी, शिमोगा और मंड्या की लोकसभा सीट, साथ ही रामनगर और जामखंडी विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं | वोटिंग के लिए करीब 6,450 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और कुल 54,54,275 योग्य मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे | सभी पांच निर्वाचन क्षेत्रों में मुकाबले में कुल 31 उम्मीदवार हैं | हालांकि, मुख्य मुकाबला कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और बीजेपी के बीच है |
RBI के खिलाफ पहली बार सरकार ने धारा 7 का इस्तेमाल किया





