Kumbh 2019

केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा कार्यशाला में हिस्सा लिया

medhaj news 18 Dec 18 , 06:01:38 Governance

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा कार्यशाला में हिस्सा लिया | इस दौरान डिटपी सीएम ने सभी से सीट बेल्ट के साथ यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया | वहीं कार्यशाला के दौरान भाषण प्रतियोगिता में विजेताओं के घर तक सड़क बनाने का भी ऐलान किया |





सड़क सुरक्षा कार्यशाला में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सूबे को दुर्घटनामुक्त बनाने का संकल्प लें | उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गाड़ी में बैठकर सीट बेल्ट लगाते हैं | सीटबेल्ट लगाकर अपने जीवन के साथ अपने अंगों को भंग होने से बचाया जा सकता है |



उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन और ट्रकों से 40 प्रतिशत दुर्घटनाएं हो रही हैं | सड़क दुर्घटना की समस्याओं को किसी भी कीमत पर समाधान निकलना होगा | अपने से ज्यादा अपने ड्राइवर की नींद पूरी करने का ध्यान रखें | उन्होंने कहा कि जुगाड़ से बनने वाले ड्राइविंग लाइसेंस पर रोक लगानी होगी | भविष्य में बिना हेल्मेट लगाए कोई नौजवान सड़क पर न दिखाई दे | दुर्घटनाओं के बड़े कारकों में से एक ओवरलोडिंग पर भी रोक लगानी होगी |





इस दौरान डिप्टी सीएम ने सड़क सुरक्षा पर चिंतन, जागरूकता और प्रभावी रणनीति को बेहद आवश्यक बताया | उन्होंने सड़क सुरक्षा भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं के घर तक सड़क बनवाने का ऐलान किया | साथ ही कहा कि विजेताओं के घर तक सड़क बनवाकर उन्हीं से लोकार्पण कराया जाएगा |




    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ख़ामोशी

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”