Kumbh 2019

PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर युवा कलाकारों से कहा - ये वक्त हाई जोश दिखने का है

Medhaj News 13 Mar 19 , 06:01:39 Governance

देश में इस समय चुनावी रंग है और आगामी लोकसभा चुनावों का ऐलान भी हो गया है | ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील की है | पीएम मोदी ने बॉलीवुड के नामी चेहरों को टैग करते हुए उनसे खास अपील की है | पीएम मोदी ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए ट्वीट किया है | पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए रणवीर सिंह, वरुण धवन और विक्की कौशल से भी ऐसी ही अपील करने को कहा | उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, मेरे यंग दोस्तों रणवीर सिंह , वरुण धवन और विक्की कौशल आपको देश के युवा पसंद करते हैं | अब वक्त आ गया उन्हें ये बताने का कि अपना टाइम आ गया है.. और ये वक्त हाई जोश से अपने वोटिंग सेंटर पर जाकर वोट डालने का है | पीएम ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा -दीपिका पादुकोण , आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा से मैं अनुरोध करता हूं कि वो लोगों से अपील करें की इन लोकसभा चुनावों में नागरिक बड़ी संख्या में वोट करने के लिए आगे आएं | आप जाने माने चेहरें हैं जिनके काम को न जाने कितने लोग पसंद करते हैं | मुझे यकीन है कि आपकी अपील से लोगों पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा | पीएम मोदी ने देश के युवा कलाकारों ही नहीं बल्क इंडस्ट्री के दिग्गजों को भी टैग करते हुए जनता से यही अपील करने को कहा है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?