राहुल गांधी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई से दुखी- केशव प्रसाद मौर्या
केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट कर कहा - कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई से दुखी सुरक्षा परिषद में विश्व आतंकी घोषित होने से बच जाने पर खुश है कि नाराज देश समझ नहीं पा रहा आतंकी अजहर मसूद को चीन के द्वारा बचाए जाने पर खुश होते हैं जब चीन की आलोचना करना चाहिए तब पीएम की आलोचना कर रहे हैं | जब देश का मामला हो तब भी विरोध करना कांग्रेश और श्री राहुल गांधी की फितरत हो गई है भारत के दुश्मन पाकिस्तानी आतंकवादी अजहर मसूद को समर्थन के कारण पूरा देश चीन के खिलाफ गुस्से में है और राहुल गांधी जी मोदी जी का विरोध कर रहे हैं क्या यह सही है |
रविशंकर ने कहा कि आतंकवादी मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के लिए इस बार प्रस्ताव अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस लेकर आए, चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों ने इस प्रस्ताव को सपोर्ट किया | चीन के इस कदम से भारत और भारतवासी बहुत दुखी हैं | क्या मसूद अजहर जैसे नृशंस हत्यारे के मामले में कांग्रेस का स्वर दूसरा होगा? राहुल गांधी के ट्वीट से ऐसा लगता है कि उन्हें इस बात से खुशी है | रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत को जब भी पीड़ा होती है तो राहुल खुश क्यों होते हैं? आतंकवादी मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर आज चीन को छोड़कर पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है | ये एक तरह से भारत की कूटनीतिक जीत है | रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल से आज कुछ सवाल पूछने जरूरी हैं |






















