Kumbh 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लॉग के माध्यम से कांग्रेस पर हमला किया

Medhaj News 12 Mar 19 , 06:01:39 Governance

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्‍लॉग के माध्‍यम से कांग्रेस पर हमला किया है | अपने ब्‍लॉग 'जब एक मुट्ठी नमक ने अंग्रेजी साम्राज्य को हिला दिया' में कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के विचारों के विपरीत काम किया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने समाज का बंटवार किया | जाति और धर्म की राजनीत की | गरीबों का पैसा हड़प कर कांग्रेसी नेताओं ने अपने बैंक भरे | कांग्रेस और भ्रष्‍टाचार एक सिक्के के दो पहलू हैं | कांग्रेस ने देश को इमरजेंसी दी | पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति में परिवारवार को जन्म दिया | कांग्रेस ने लोकतंत्र का अपमान किया | महात्‍मा गांधी आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्‍त करने के पक्षधर थे | हमारी सरकार महात्मा गांधी के बताए रास्‍ते पर चल रही है |





12 मार्च 1930 को महात्‍मा गांधी ने नमक सत्‍याग्रह के रूप में दांडी मार्च शुरू किया था | इसी पृष्‍ठभूमि में पीएम मोदी ने अपना ब्‍लॉग लिखा है | दांडी मार्च को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अहम पड़ाव के रूप में माना जाता है | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इस दिन अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से नमक सत्याग्रह के लिये दांडी यात्रा शुरू की थी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ