केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का देर रात निधन, बीजेपी में शोक की लहर
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन हो गया है | वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे | अनंत कुमार कैंसर से पीड़ित थे | उन्होंने 59 साल की उम्र में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली | अनंत कुमार कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ से सांसद थे | वह केंद्र सरकार में संसदीय कार्यमंत्री थे | अनंत कुमार के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने शोक व्यक्त किया है। उनका लंदन और अमेरिका में भी इलाज चला था।पिछले कई दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज में रखा जाएगा। उनके निधन पर कर्नाटक में तीन दिन का शोक घोषित किया गया है। यहीं नहीं कर्नाटक में आज एक दिन की छुट्टी भी घोषित की गई है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि अनंत कुमार के निधन पर देशभर में आज राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। कर्नाटक की राजनीति में उनका अहम योगदान था और वह बेंगलुरु दक्षिण से 1996 से ही लगातार 6 बार सांसद रहे थे।प्रधानमंत्री ने अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'वह इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं।
उन्होंने आज(सोमवार) 1 बजकर 50 मिनट पर अंतिम सांस ली | अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को सुबह 9 बजे के बाद बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज ग्राउंड पर रखा जाएगा, जहां पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे पाएंगे | उनके निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे देश में राष्ट्रध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया है | इसी के मुताबिक राष्ट्रीय शोक भी मनाया जाएगा |
परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बी अरिहंत, मोदी ने कहा- यह दिन इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा






















