मुख़्यमंत्री योगी जी ने प्रयागराज सर्किट हाउस में कुंभ मेले को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
योगी जी ने इस बैठक में बताया की उत्तर प्रदेश में इस बार होने वाला कुंभ अपने आप में एक मिसाल कायम करेगा | इस बैठक में केशव प्रसाद मौर्य जी भी उपस्थित्त थे | अवनीश कुमार अवस्थी जी ने भी कहा की उत्तर प्रदेश में होने वाला कुंभ अपने आप में एक ऐतिहासिक और धार्मिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिकता को एक में पिरोता हुआ भारत की संस्कृति की अविस्मरणीय प्रस्तुति देगा जो सदियों सदियों तक याद रखा जायेगा |
तथा इसके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकभवन में कुंभ मेले से संबंधित वेबसाइट kumbh.gov.in और सोशल मीडिया ऐप का भी शुभारंभ किया था । इस वेबसाइट में कुंभ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई थी |

इसके साथ ही 15 जनवरी 2019 से शुरू होने वाले कुंभ में क्या आकर्षण का केंद्र होगा। क्या करें और क्या न करें आदि बातों का भी जिक्र किया गया है।






