Kumbh 2019

मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के द्वारा कुम्भ मेला प्रयागराज का भ्रमण

Medhaj News 4 Jan 19,15:27:57 Kumbh

दिनांक 03.01.2019 को मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन श्री अनूप चन्द्र पाण्डेय एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 श्री ओ0पी0 सिंह द्वारा कुम्भ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर, तैयारियों की समीक्षा की गयी।



सर्वप्रथम मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा संगम में स्टीमर से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। तदो्परान्त कुम्भ मेला प्रयागराज के पुलिस लाइन परेड में दीप प्रज्वलित कर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्बोधित किया गया। उक्त सम्बोधन के दौरान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा अर्धसैनिक बल के जवानों के ड्यूटियों की सराहना करते हुये पुलिस के सहयोग से कुम्भ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिये जाने के सम्बन्ध मे निर्देशित किया गया। साथ ही जवानों को अपने कर्तव्यों को पेशेवर तरीके एवं पूरी लगन/निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा मेला क्षेत्र में आये श्रद्धालुओं के साथ विनम्रता से व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।





उक्त के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान बताया गया कि सुरक्षित कुम्भ के लिये हम सभी संकल्पित है, जिसके लिये डिजिटल कुम्भ की परिकल्पना की गयी है। कुम्भ मेलें मे विभिन्न प्रकार की तकनीकी सेवांए प्रयोग में लायी जा रही है, जिससे किसी प्रकार की अफवाह/सूचना पर तत्परता से कार्यवाही की जा सके। साथ ही विदेशी/अप्रवासी भारतीयों के साथ आमजन की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।





तदोपरान्त मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा मेला क्षेत्र में स्थित केन्द्रीय अस्पताल एवं ICCC (इन्ट्रीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर ) का निरीक्षण कर ICCC में बैठक की गयी। बैठक में पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा समस्त विभाग के अधिकारियों से कुम्भ के महत्व को दृष्टिगत रखते हुये सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने एवं किसी भी प्रकार की सूचना को कंट्रोल रूम व पुलिस से तुरन्त साझा करने का आग्रह किया गया, जिससे त्वरित कार्यवाही की जा सके।





उक्त के भ्रमण/निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन श्री एस0एन0 साबत, पुलिस महानिरीक्षक रेंज प्रयागराज श्री मोहित अग्रवाल, मण्डलायुक्त प्रयागराज श्री आशीष गोयल, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी प्रयागराज श्री सुहास एल0 वाई0, मेलाधिकारी श्री विजय किरन आनन्द , निदेशक सूचना श्री शिशिर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"

    • ख़ामोशी

    • उम्मीदें