Kumbh 2019

दिव्य कुम्भ भव्य कुम्भ…प्रयागराज के कुंभ की ब्रांडिंग में जुटी है योगी सरकार

Medhaj News 29 Dec 18,13:34:34 Kumbh

कुम्भ भारत की सर्वसमावेशी सनातन संस्कृति और महान सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह प्रकृति से लगाव व जुड़ाव की हमारी समृद्ध परंपरा का प्रतिबिंब है। यूनेस्को भी कुम्भ के वैश्विक महत्व को देखते हुए इस आयोजन को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत घोषित कर चुका है। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती के अद्भुत संगम की पावन भूमि प्रयागराज में 15 जनवरी से कुम्भ 2019 प्रारंभ होगा। 4 मार्च तक चलने वाले इस आध्यात्मिक उत्सव में देश के सभी 6 लाख गांवों और विश्व के 192 देशों से आने वाले अतिथियों व श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।





कुम्भ की दिव्यता और भव्यता का साक्षी बनने का सुअवसर प्रत्येक व्यक्ति को मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार निरंतर प्रयासरत है। हम कुम्भ के पुण्यलाभ के लिए सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निमंत्रण दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों व विदेश यात्राओं में स्वयं वहां के राष्ट्राध्यक्षों और लोगों को कुम्भ 2019 का निमंत्रण दे रहे हैं।





ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश संस्कृति, शौर्य, सद्भावना, ज्ञान-विज्ञान, कलाओं, अद्भुत प्राकृतिक नजारों और सैकड़ों अनमोल विरासतों की भूमि है। पूरे भारत की छवि किसी एक प्रदेश में देखनी हो, तो उत्तर प्रदेश को देखा जा सकता है। यूपी नहीं देखा, तो इंडिया नहीं देखा। स्वरूप में धार्मिक होकर भी कुम्भ की प्रकृति बहुआयामी है। यह भारत के अध्यात्म, चिंतन, संस्कृति, कलाओं और परंपराओं की एक साथ एक स्थान पर अनुभूति का वृहद मंच है। इसलिए कुम्भ के अमृतपान के लिए हम सभी से एक ही आग्रह कर रहे हैं- चलो कुम्भ चलें।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"

    • ख़ामोशी

    • उम्मीदें