Kumbh 2019

Twitter पर #SwachhKumbh 13 हज़ार लोगों ने शेयर किया और 4 करोड़ बार देखा गया

medhaj news 22 Dec 18,12:33:00 Kumbh

प्रयागराज में अगले माह से शुरू हो रहे कुम्भ को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही तैयारियाँ और व्यवस्थाएं पूरे विश्व में सुर्खियां बटोर रही हैं। युवा पीढ़ी कुम्भ को खास तौर पर जानना और समझना चाहती है | आज कुम्भ को प्रचारित करने के लिए सोशल मीडिया पर चलाये गये #SwachhKumbh को वैश्विक समर्थन मिला | #SwachhKumbh लगभग 3 घंटे तक भारत में दूसरे स्थान पर ट्रेंड करता रहा | यही नहीं, अमेरिका , ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में भी इसे समर्थन मिला |





#SwachhKumbh को ले कर लगभग 10 हज़ार मेंशन हुए और डेढ़ करोड़ लोगों तक इसकी रीच रही। 13 हज़ार लोगों ने इसे शेयर किया | #SwachhKumbh को 4 करोड़ बार देखा गया। जिन लोगों ने इस अभियान में भाग लिया, उनमें बड़ी संख्या 18 से 34 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की थी। इनमें 68.4% पुरुष थे जबकि 31.6% महिलायें थी | आज सोशल मीडिया पर #SwachhKumbh , #Kumbh2019 , #Prayagraj , #BhavyaKumbh , #Chalokumbhchalein , #Kumbhcalls , #DivyaKumbh , #MeForSwachhKumbh आदि कीवर्ड प्रमुखता से छाये रहे |





गौरतलब है कि राज्य सरकार मेला क्षेत्र को साफ़ सुथरा रखने के लिए तमाम कदम उठा रही है | बड़ी संख्या में शौचालयों की व्यवस्था की गयी है। कूड़ा प्रबंधन के लिए 20 हज़ार से अधिक डस्टबिन , 140 टिपर और 40 कैम्पेक्टेर उपलब्ध कराए जा रहे हैं | इसके अलावा 1 लाख से अधिक स्वच्छाग्रहियों की तैनाती की जा रही है | नमामिगंगे परियोजना के कार्यों में तेज़ी ली गई है ताकि कुम्भ में गंगा का प्रवाह स्वच्छ,निर्मल और अविरल बना रहे |




    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"

    • ख़ामोशी