डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने मेधज के मैनेजिंग डायरेक्टर को इंपैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया
दैनिक जागरण आई नेक्स्ट द्वारा आयोजित इंपैक्ट अवार्ड में 20 दिग्गजो में से मेधज टेक्नो कांसेप्ट प्रा.लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ.समीर त्रिपाठी जी को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने इंपैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया | डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यह काफी प्रतिष्ठित अवार्ड है। यह ऐसे लोगों को ही मिलता है, जिन्होंने समाज की बेहतरी के लिए विशेष योगदान दिया हो। आप सभी निश्चित रूप से अपने कठोर प्रयासों से अपने-अपने क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन लाए हैं, इसकी वजह से आपको इस सम्मान के लिए चुना गया है।

आप इसी तरह से समाज की बेहतरी के लिए कदम उठाते रहें और सफलता की ऊंचाइयां छूते रहें। कार्यक्रम में यूपीएसआरटीसी के एमडी राजशेखर, आरपीओ पीयूष वर्मा, विशेष सचिव गृह आरपी सिंह, एसपी क्राइम दिनेश कुमार पुरी, असिस्टेंट डायरेक्टर इंप्लायमेंट, सुमति मिश्र, सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंधक अनिल अग्रवाल एवं दैनिक जागरण लखनऊ के पीएसएम हेड देवेंद्र सिंह, ब्रांड हेड चेतन सहगल, एरिया मैनेजर मार्केटिंग स्मिता दत्ता, मैनेजर मार्केटिंग सोनम त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।





.png)







