आज सम्मानित होंगे यूपी के रत्न
विभिन्न क्षेत्रों में नाम और मुकाम बनाने वाली हस्तियों को आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे | अलग-अलग सेक्टर्स में अपनी प्रतिभा ऊर्जा और पॉजिटिव सोच से सफलता पाने वाले यूपी की 25 हस्तियों को रेडियो सिटी के यूपी रतन सम्मान में सम्मानित किया जाएगा |
यूपी के इन रत्न का सम्मान लखनऊ के होटल विदान्ता ताज में होगा, जहा प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा,कैबिनेट मिनिस्टर सतीश महाना ,कानून मंत्री बृजेश पाठक और लखनऊ की मेयर सयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहेंगी | इन 25 हस्तियों में से लखनऊ के पॉवर सेक्टर से डॉ.समीर त्रिपाठी, सीएमडी मेधज टेक्नो कांसेप्ट प्राईवेट लिमिटेड का चयन हुआ है। पॉवर सेक्टर में उनकी कंसल्टेंट पूरे देश में विशिष्ट पहचान रखती है। समाज में उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए कई राष्ट्रीय पुरस्कार उन्हें प्राप्त हैं...... अभी हाल ही में 21 जुलाई, 2019 को श्रीलंका में वर्ल्ड आइकन अवार्ड्स से सम्मानित किए गए थे, 23 फरवरी 2019 को बैंकाक में डॉ. समीर त्रिपाठी जी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था | और वही लगातार 2 बार वर्ष २०१४ और २०१५ में माननीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी और माननीय कैबिनेट मंत्री श्री कलराज मिश्र, पूर्व सीएम पंजाब श्री बादल और कई शीर्ष गणमान्य व्यक्तियों की अध्यक्षता में हुए समारोह में श्री समीर त्रिपाठी (सीएमडी-मेधज) को भारत के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था | आज यूपी के इन रतन का सम्मान लखनऊ के होटल ताज महल में 4 pm पर होगा |





.png)







