Headline



जानिए बिज़नेस मैन डॉ. समीर त्रिपाठी कैसे रखते है अपने आप को फिट

Medhaj News 4 Sep 19 , 06:01:39 Medhaj Corner

व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा और ढाई हजार कर्मचारियों की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन करते हुए 2 घंटे का व्यायाम जरूरी है क्योंकि सुबह के 2 घंटे दिन के 24 घंटों को ऊर्जावान बनाने में मदद करते हैं | संयमित भोजन के साथ चिकनाई से परहेज और मीठे पर कंट्रोल रखकर खुद को फिट रखना किसी चैलेंज से कम नहीं है 50 वर्ष की उम्र में स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखना बेहद जरूरी है | क्योंकि आज अगर आप अपने को समय नहीं देंगे तो फिर वही समय आपको डॉक्टर को देना होगा यह कहना है | ऊर्जा के क्षेत्र में सलाहकार के रूप में काम कर रहे मेधाज टेक्नो कॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी डॉ समीर त्रिपाठी जी का |





शाकाहारी व फलों पर फोकस

सुबह व्यायाम के बाद जूस दलिया एक पतली रोटी व हरी सब्जी लेते हैं दिन में फलों का सेवन और शाम को दो रोटी, दाल व हल्की सब्जी | कभी-कभी सिर्फ एक गिलास दूध पीकर सो जाते हैं |





मौसम का असर नहीं पड़ता

घर में जिम बना रखा है कोच मनजीत सिंह 2 घंटे डॉक्टर समीर त्रिपाठी से पूरा व्यायाम करवाते हैं राष्ट्रीय एथलीट मंजीत कहते हैं कि समीर बेहद अनुशासित व्यक्ति हैं पूरे 20 साल के कैरियर में ऐसा व्यक्ति नहीं देखा महीने में 15 दिन बिजनेस के कारण अलग-अलग राज्यों व विदेश में रहना पड़ता है लेकिन सुबह का रूटीन व खान-पान बिगड़ता नहीं है क्योंकि 99 फ़ीसदी पूरा प्लान बनाकर रखते हैं | होटलों में सुबह व्यायाम का क्रम जारी रहता है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • मैं हूँ बहता चला

    • जज़्बा

    • जीत लेंगे हम

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ