Headline



कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर फिल्म गुड न्यूज दर्शकों को खूब पसंद आ रही

Medhaj News 30 Dec 19,21:09:34 Movies Review

अक्षय कुमार (Akshay Kumar), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की 'गुड न्यूज' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है | कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है | गुड न्यूज ने पहले दिन तो बंपर ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी, साथ ही दूसरे और तीसरे दिन भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा | बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज (Good Newwz)' ने तीसरे दिन 25 से 26 करोड़ रुपये की कमाई की | ऐसे में फिल्म ने तीन दिनों में ही 64-65 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया | फिल्म ने पूर्वी पंजाब, दिल्ली और यूपी में अच्छा प्रदर्शन किया |





हालांकि, उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी जरूर देखने को मिली है | खास बात तो यह है कि अक्षय कुमार की फिल्म ने देश में ही नहीं, विदेशों में भी धमाकेदार ओपनिंग की | अक्षय कुमार की गुड न्यूज ने पहले दिन 17.56 करोड़ और दूसरे दिन 21.78 करोड़ रुपये की कमाई की | गुड न्यूज (Good Newwz)' में एक्टिंग की बात करें तो अक्षय कुमार (Akshay Kuamr) ने वरुण का किरदार बढ़िया ढंग से निभाया है और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी शानदार तरीके से उनका साथ दिया है | दोनों बतौर कपल फिल्म में खूब जमे हैं | दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के देसी कैरेक्टर स्क्रीन पर आते ही कई रंग भर देते हैं | उनका बिंदास अंदाज और डायलॉग भी चेहरे पर हंसी ले आता है | इस तरह एक्टिंग के मामले में इन सभी सितारों ने दिल जीता है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?