सलमान खान का दबंग 3 में चुलबुल अंदाज और एक्शन सिनेमाघरों में खूब वाह-वाही बटोर रहा
दबंग 3' को रिलीज हुए 8दिन हो गए हैं, लेकिन सिनेमाघरों में सलमान खान की ये फिल्म अपना जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है | अपने एक्शन और किरदार से फिल्म में धूम मचाने के साथ-साथ सलमान खान ने अपने अंदाज से सिनेमाघरों में भी खूब वाह-वाही बटोरी है | बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 'दबंग 3 (Dabangg 3 Box Office Collection)' ने बीते शुक्रवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई की | सलमान खान (Salman Khan), किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और साईं मांजरेकर की 'दबंग 3' (Dabangg 3 Box Office Collection) ने आठ दिनों में 129 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है |
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक - दबंग 3' ने पहले दिन 24.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 24.75 करोड़ रुपये, रविवार को 31.90 करोड़ रुपये, सोमवार को 10 करोड़, मंगलवार को 12 करोड़ और बुधवार को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी | दबंग 3 (Dabangg 3)' में एक बार फिर चुलबुल पांडे अपने अंदाज से फैन्स को दीवाना बना रहे हैं | सलमान खान का ये नया अंदाज फैन्स को काफी पसंद भी आ रहा है | सलमान खान (Salman Khan) की 'दबंग 3 (Dabangg 3 Budget)' के बजट की बात करें तो यह लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है |
ऐसे में सलमान खान की 'दबंग 3' को बॉक्स ऑफिस (Dabangg 3 Box Office Collection) पर बहुत मेहनत करनी होगी, और इस हफ्ते अक्षय कुमार और करीना कपूर की 'गुड न्यूज (Good Newwz)' भी रिलीज हो गई है, जो 'दबंग 3' को कड़ी टक्कर दे रही है | ऐसे में भाईजान को बॉक्स ऑफिस पर खूब मशक्कत करनी होगी |


























